लोकतंत्र की पुर्नस्थापना का संघर्ष था स्वतंत्रता संग्राम के ही जैसा : यादव

Wed, Jun 25 , 2025, 01:01 PM

Source : Uni India

भोपाल। देश में आपातकाल के 50 वर्ष बीतने के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने आज कहा कि सभी विपक्षी नेताओं ने जिस प्रकार आपातकाल का विरोध (restore democracy) कर लोकतंत्र की पुर्नस्थापना का प्रयास किया था, वो बिल्कुल वैसा ही था, जैसा देश की स्वतंत्रता का संग्राम था।

डॉ यादव ने यहां अपने बयान में कहा कि आपातकाल के संघर्ष में जनतंत्र के लिए जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) समेत सभी देशभक्तों ने कितनी कुर्बानियां दीं थीं, तब जाकर ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र सुरक्षित है। लोकतंत्र की पुर्नस्थापना का काम अगर किसी ने किया है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार ने किया है।

उन्होंने कहा कि दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी समेत सभी विपक्षी नेताओं ने जिस प्रकार आपातकाल का विरोध कर लोकतंत्र की पुर्नस्थापना का प्रयास किया, ये देश की आजादी जैसा ही संघर्ष था। यही कारण है कि सभी मीसाबंदियों को लोकतंत्र सेनानियों का नाम दिया गया है। दुनिया में लोकतंत्र अगर कहीं बचा है तो इसमें हमारे दल के लोगों का योगदान है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups