Birthday Special : 51 वर्ष की हुयी बॉलीवुड की लोलो करिश्मा कपूर! फिल्म राजा हिंदुस्तानी से चमका किस्मत का सितारा 

Wed, Jun 25 , 2025, 12:37 PM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) आज 51 वर्ष की हो गयी। 25 जून 1974 को मुंबई में जन्मी करिश्मा कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) अभिनेता, जबकि मां बबीता (Babita) जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। करिश्मा कपूर ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म प्रेम कैदी से की। करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म राजा हिंदुस्तानी से चमका। इस फिल्म में उनके नायक के रूप में आमिर खान थे। बेहतरीन गीत, संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को स्टार के रूप में स्थापित कर दिया।

वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म दिल तो पागल है करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था बावजूद इसके अपने सधे हुये अभिनय से वह दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहीं। नब्बे के दशक में करिश्मा कपूर पर यह आरोप लगने लगे कि वह केवल ग्लैमरस किरदार ही निभाने में सक्षम है। 

इस छवि से बाहर निकालने में निर्माता..निर्देशक श्याम बेनेगल ने उनकी मदद की और उन्हें लेकर फिल्म .जुबैदा. का निर्माण किया। इस फिल्म में उन्होंनेजुबैदा की टाइटिल भूमिका में दिखाई दी। फिल्म में अभिनेत्री रेखा की मौजूदगी के बावजूद करिश्मा कपूर ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शको की वाहवाही लूटने में सफल रही। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर के समीक्षक पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups