लोकतंत्र पर धब्बा था आपातकाल: मुख्यमंत्री

Wed, Jun 25 , 2025, 09:04 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने 50 वर्ष पहले 1975 में देश में आपातकाल लागू किए जाने का घटनाक्रम याद करते हुए आज इसे “लोकतंत्र का काला अध्याय” और “लोकतंत्र पर धब्बा” बताया और कहा कि जिन लोगों ने इसे लगाया, वे ही पूरी दुनिया में इस कलंक के लिए जिम्मेदार हैं। डॉ यादव ने इस संबंध में अपने एक संदेश में कहा कि आपातकाल लागू करने वाले कभी इससे बाहर नहीं आ सकते और इस कलंक से मुक्त नहीं हो सकते।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 जून को इंदौर और 26 जून को भोपाल में लोकतंत्र सेनानियों की उपस्थिति में “संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे। डॉ. यादव ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उस दौर में निरपराध लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया था। अनेक लोगों ने आपातकाल की पूरी अवधि में जेल में गुजारी। आपातकाल में लोगों पर बेइंतहा अत्याचार किए गए। कई प्रतिबंध भी लगाए गए। हमारे लोकतंत्र सेनानियों ने अनेक कष्ट सहे, लेकिन लोकतंत्र सेनानी लोकतंत्र की रक्षा के लिए अडिग रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में आपातकाल के 50 वर्ष बाद यह एक सबक की तरह है। दोबारा कोई भी इस तरह के आपातकाल को लाने की हिमाकत नहीं करे। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों और प्रदेशवासियों को बधाई दी है, जिनके कारण आज भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दुनिया के बड़े गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है। विभिन्न स्थानों पर काले दिवस के आयोजन की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल के भुक्तभोगी सदैव इसे याद रखेंगे। साथ ही यह भी कामना है कि ऐसा खराब दिन कभी न आए।

डॉ. यादव ने सभी जीवित लोकतंत्र सेनानियों को उनकी जिम्मेदारपूर्ण भूमिका के लिए बधाई दी है, जिनके कारण हमारा लोकतंत्र आज जिंदा है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकतंत्र सेनानी, जिन्होंने निश्चित रूप से अपने जीवन में इस ऐतिहासिक लड़ाई को लड़ा है, उन्हें सदैव इतिहास में याद किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups