Price Support Scheme: मप्र में मूंग और उड़द की खरीद को मंजूरी!

Wed, Jun 25 , 2025, 07:49 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल: केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश में मूंग और उड़द तथा उत्तरप्रदेश में उड़द की मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत खरीदी के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) ने इस निर्णय को किसान हितैषी बताते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

डॉ यादव ने चौहान के इस संबंध में एक्स पर किए गए पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा है, “आदरणीय भाईसाहब, किसान हितैषी निर्णय के लिए हृदय से आभार..धन्यवाद।” चौहान ने एक्स पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने किसानों के हित में मध्यप्रदेश में मूंग और उड़द तथा उत्तरप्रदेश में उड़द की मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीदी के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। 

यह निर्णय किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चौहान ने कहा कि खरीदी की कार्ययोजना के संबंध में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल चर्चा की। साथ ही खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups