Indore market price: शक्कर में उठाव, खोपरा गोला महंगा, खाद्य तेलों में गिरावट, दलहनों में तेजी, दाल सस्ती, चावल यथावत!

Tue, Jun 24 , 2025, 06:28 PM

Source : Uni India

इंदौर।सियागंज किराना बाजार (Siyaganj grocery market) में शकर में उठाव रहा। खोपरा गोला तथा बूरा तेजी लिए रहा। खाद्य तेलों (Edible oils) में गिरावट हुई। तिलहन में लिवाली सुधार लिए बताई गई। दलहन तेजी लिए रहे। आज तुअर बढ़कर बिकी। मूंग दाल में मांग कमी से मंदा रहा। चावल में पूछपरख रही इससे भाव मजबूत बताए गए।

किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में उठाव बताया गया। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ ऊंचा रहा। खोपरा बूरा में लिवाली से तेजी दर्ज की गई। हल्दी में ग्राहकी बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में साबूदाना में पूछपरख निकलने के आसार हैं।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में आज सोयाबीन रिफाइंड तथा पाम तेल मांग सुस्ती से नरमी बताईं गई। तिलहन में पूछपरख से मजबूती रही। रिफाइनरी प्लांटों की मांग से सोयाबीन के साथ टोली में सुधार देखा गया।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में मांग से तेजी दर्ज की गई। आज तुअर ऊंची बिकी। दालों में उठाव सुस्त बताया गया। इससे मूंग दाल तथा मूंग मोगर में कमी हुई।चावल में काउंटर सेल‌ रही जिससे मजबूत बताए गए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups