Cricket Rahul Century: केएल राहुल ने सलामी बल्लेबाज के रूप में जड़ा अपना छठा शतक!

Mon, Jun 23 , 2025, 11:12 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लीड्स। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने सोमवार को हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ शतक बनाने के साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट (Indian Test cricket) के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने एशिया के बाहर बतौर सलामी बल्लेबाज अपना छठा टेस्ट शतक लगाया। वह यह कारनामा करने महान सुनील गावस्कर के बाद दूसरे बल्लेबाज है।

राहुल ने अपने खास अंदाज में शतक लगाया। उन्होंने कवर ड्राइव के जरिए अपना शतक पूरा किया। यह शॉट इतना सटीक और प्रभावशाली था कि स्वीपर कवर खिलाड़ी के पास भी कोई मौका नहीं था। भारतीय ओपनर (Indian opener) ने जश्न मनाते हुए दूसरा रन लिया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम का अभिवादन किया और मैदान में तालियां गूंज उठीं।

केएल राहुल अब एशिया के बाहर किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट शतक (छह) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह सुनील गावस्कर (15) से पीछे हैं और वीरेंद्र सहवाग (चार) से आगे हैं। केएल राहुल के टेस्ट करियर का यह नौवां शतक है। यह इंग्लैंड में उनका तीसरा टेस्ट शतक है। इससे पहले उन्होंने 2018 में ओवल में149 रन और लॉर्ड्स में 2021 में 129 रन बनाये थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups