लीड्स। केएल राहुल (72) और ऋषभ पंत (31) की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के दम पर भारत ने सोमवार को दूसरी पारी में भोजनकाल तक तीन विकेट पर 153 रन बना लिये है। आज यहां भारत ने सुबह के सत्र में कल के दो विकेट पर 90 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया। शुरुआत में ही बाइडन कार्स (Biden Cars) ने कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) (आठ) को आउटकर भारत को तीसरा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने केएल राहुल के साथ पारी को संभाला।
दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण का धैर्यपूर्ण सामना किया और रन बनाते रहे। इस दौरान राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत भी पहली पारी की तरह अच्छी लय में दिखे। इंग्लैंड की ओर से ब्राइडन कार्स ने दो और बेन स्टोक्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया। उल्लेखनीय है कि भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शतकीय पारियों की बदौलत 471 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 465 रन का स्कोर बनाया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 23 , 2025, 10:40 PM