Ashadh Amavasya Tips: ये दो पेड़ दिला सकते हैं आपको पितृदोष से मुक्ति ! तो 'इस' दिन न चूकें, लगाएं 'ये'  पेड़; घर में आएगी सुख-समृद्धि!

Mon, Jun 23 , 2025, 02:39 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Freedom from Pitra Dosh: हिंदू धर्म में आषाढ़ अमावस्या (Ashadh Amavasya) का दिन अपने पितरों यानी अपने पूर्वजों को समर्पित (dedicated to our ancestors) होता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से आपके घर में सौभाग्य, सुख-समृद्धि आती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इससे आपके पितृ भी प्रसन्न होते हैं। इस दिन तर्पण और पिंडदान (Tarpan and Pinddaan) करने से आपके पितरों को मोक्ष मिलता है। अगर कोई व्यक्ति किसी कारणवश यह काम नहीं कर पाता है तो अपने पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए कुछ खास उपाय भी किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से कुछ खास उपाय...

आषाढ़ अमावस्या कब है?
पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि 24 जून को शाम 7:02 बजे शुरू होगी। ऐसे में यह तिथि 25 जून को शाम 4:04 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि की मान्यता के अनुसार आषाढ़ अमावस्या की तिथि 25 जून मानी जाएगी। इस दिन तर्पण, दान और अन्य धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाएगा।

ये पौधे लगाएं जरुर लगाएं 
नीम:
आषाढ़ अमावस्या के दिन नीम का पेड़ लगाने से आपको काफी लाभ हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में या आसपास नीम का पेड़ लगाने से शनि और राहु के अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति को तरक्की के अवसर मिलने लगते हैं। ऐसे में आषाढ़ अमावस्या के दिन नीम का पेड़ लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

पीपल: अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे भक्त को पितरों का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप भी पितृदोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आषाढ़ अमावस्या के दिन किसी मंदिर या किसी सार्वजनिक स्थान पर पीपल का पेड़ लगा सकते हैं। इससे पितर प्रसन्न होते हैं। वे भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पूर्वजों का आशीर्वाद सात पीढ़ियों तक बना रहता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups