भोपाल। संविधान और डाॅ भीमराव अंबेडकर को लेकर इन दिनों लगातार आंदोलन कर रही कांग्रेस पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) ने जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी डॉ अंबेडकर का नाम लेकर अपने पुराने पाप छिपाने का काम कर रही है और कांग्रेस का ये आडंबर अब चलने वाला नहीं है। डॉ यादव यहां स्थित भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyama Prasad Mukherjee) के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के संविधान सत्याग्रह और ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर (Gwalior High Court premises) में उनकी प्रतिमा स्थापित करने के लिए किए जा रहे प्रदेश कांग्रेस के आंदोलन को भी निशाने पर लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपना पूरा आधार खो रही है और इसीलिए डॉ अंबेडकर का नाम लेकर अपने पुराने 'पाप' छिपाने का काम कर रही है। ग्वालियर उच्च न्यायालय के अंदर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के मामले में मुख्य न्यायाधीश ने कमेटी बना दी है। कमेटी के फैसले पर सरकार उनके साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ग्वालियर में डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की बात कर रही है, पर उसने महू में डॉ अंबेडकर के जन्म स्थान के लिए क्या किया। उनके निधन के बाद उनके दाह संस्कार के लिए भी कांग्रेस ने मना कर दिया। डॉ अंबेडकर की पत्नी उनके अंतिम संस्कार के लिए विमान से उनकी पार्थिव देह मुंबई लेकर गईं तो कांग्रेस के लोगों ने उस विमान का किराया भी उनकी पत्नी से लिया। कांग्रेस का ये नकली आडंबर अब चलने वाला नहीं है।
डॉ यादव ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने धारा 370 का विरोध किया था, पर बाद में कांग्रेस ने दबाव डलवाया और संविधान के एक अनुच्छेद के तौर पर धारा 370 को डाला गया था। डॉ अंबेडकर की आत्मा उस दिन भी दुखी हुई थी, जब पूरे जम्मू कश्मीर के अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को इस धारा 370 के माध्यम से उनके अधिकारों से वंचित किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उसका विरोध करने गए, पर कांग्रेस ने उस समय हुए उनके एक तरह से 'मर्डर' की सच्चाई आज तक देश के सामने नहीं आने दी। कांग्रेस ने देश पर आपातकाल का काला कलंक लगाया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 23 , 2025, 12:24 PM