Ludhiana West Assembly by-Election: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना शुरू, आप उम्मीदवार 2482 मतों से आगे

Mon, Jun 23 , 2025, 10:44 AM

Source : Uni India

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव (Ludhiana West assembly by-election) के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। यह उपचुनाव 19 जून को हुआ था। मतगणना प्रक्रिया (counting process) में 14 राउंड शामिल होंगे। मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खालसा कॉलेज फॉर विमेन (Khalsa College for Women) में हो रही है। यह सीट आम आदमी पार्टी (APP) विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में हुए निधन के कारण खाली हुई थी। चुनाव में 14 उम्मीदवारों ने प्रतिस्पर्धा की और 51.33 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतगणना के दो राउंड पूरे होने तक आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा अपने निकटतम प्रतिद्धंदी कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु से 2482 मतो से आगे चल रहे हैं। उपचुनाव लड़ने वाले मुख्य राजनीतिक दलों में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल थे। आप ने 61 वर्षीय राज्यसभा सदस्य और लुधियाना स्थित उद्योगपति संजीव अरोड़ा को नामित किया जो अपने सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष 51 वर्षीय भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार बनाया। भाजपा के उम्मीदवार वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता थे। श्री गुप्ता पार्टी की पंजाब इकाई की कोर कमेटी के सदस्य हैं। शिरोमणि अकाली दल ने लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वकील परुपकर सिंह घुमन को अपना प्रतिनिधि चुना।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups