मुंबई।इंडिया अगेंस्ट करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत पाटिल (Hemant Patil) ने रविवार को महाराष्ट्र में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और हाशिए के लोगों के लिए लड़ने वाले संगठनों और दलों को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में एक साथ आने की अपील की। पाटिल ने ओबीसी एकता की अपील करते हुए कहा कि ओबीसी समुदाय के साथ-साथ राज्य में हाशिए पर गये लोगों और पिछड़े वर्गों को इस साल के स्थानीय निकाय चुनावों (Local body elections) में दमदार तरीके से अपना नेतृत्व प्रस्तुत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह अपील किसी राजनीतिक दल (political party) या सरकार के खिलाफ नहीं है, बल्कि समाज के हित में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले नेतृत्व की आवश्यकता को देखते हुए की गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य में ओबीसी समुदाय की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है, लेकिन विधानसभा से लेकर स्थानीय स्वशासन स्तर तक उनका राजनीतिक प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत कम है।
उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को अब सिर्फ वोट देने के बारे में नहीं बल्कि एक मजबूत नेतृत्व बनाने के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालात भी बदल रहे हैं और विभिन्न दल और सामाजिक संगठन स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में अगर ओबीसी नेतृत्व एकजुट होकर स्वतंत्र गठबंधन बनाता है तो नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 22 , 2025, 08:33 PM