Boxing Tournament India: छह भारतीय मुक्केबाज सेशेल्स नेशनल डे बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक के लिए करेंगे प्रतिस्पर्धा!

Sun, Jun 22 , 2025, 07:25 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

माहे। सेशेल्स नेशनल डे बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025 (Seychelles National Day Boxing Tournament 2025) में भारत के छह मुक्केबाज स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। आज यहां माहे के पैराडाइज एरिना में खेले गये मुकाबलों में छह भारतीय मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन (Paradise Arena) करते हुए फाइनल में जगह बनाई। उत्तर प्रदेश के आदित्य प्रताप (65 किग्रा) ने स्थानीय जोवानी बौजिन पर तीसरे दौर में आरएससी जीत से प्रभावित किया। विजेता नीरज (75 किग्रा) ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर आरएससी दूसरे दौर में जीत दर्ज की।
हरियाणा के हिमांशु शर्मा (50 किग्रा) ने मॉरीशस के मैथ्यू सूपरायन के खिलाफ अंकों के आधार पर 4:1 से आत्मविश्वासपूर्ण जीत हासिल की। ​​

55 किग्रा के मुकाबले में मौजूदा राष्ट्रीय संयुक्त चैंपियन उत्तर प्रदेश के आशीष मुदशानिया (Ashish Mudshania) ने मॉरीशस के ही गिलौम फ्रांसिस पर 4:1 से पराजित किया। हरियाणा के अनमोल (60 किग्रा) ने सेशेल्स के डारियो गेबरियल के खिलाफ 4:1 के अंतर निर्णय से जीत हासिल की। ​​कार्तिक दलाल (70 किग्रा) ने एक करीबी मुकाबले में हिम्मत दिखाई, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के ब्लेसिंग नज़ियाना से अंकों के आधार पर 1:4 से हार गए। स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले भारतीय दल में सर्विसेज के गौरव चौहान (90 प्लस किग्रा) वर्ग के अनुभवी हेवीवेट मुक्केबाज हैं। उन्होंने 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण और 2024 एलोर्डा कप में कांस्य पदक जीता था। गौरव को सीधे फाइनल में प्रवेश मिला है और वह और पदक अपने नाम करने मैदान में उतरेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups