नयी दिल्ली। बहामास (Bahamas) को हराकर कनाडा टी-20 विश्वकप 2026 (Canada T20 World Cup 2026) के लिए क्वालीफाई करने वाली 13वीं टीम बन गई है।
अमेरिका क्वालीफायर (Americas Qualifier) में शुक्रवार को खेले गये मुकाबले में कनाडा ने कलीम सना और शिवम शर्मा (Kaleem Sana and Shivam Sharma) ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बहामास की टीम को महज 57 रनों पर ढेर कर दिया था। कनाडा के लिए कलीम सना और शिवम शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा ने 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर आगामी टी-20 विश्वकप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। कनाडा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दिलप्रीत बाजवा ने 14 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी खेली थी। कनाडा के लिए दिलप्रीत बाजवा ने 14 गेंदों पर (नाबाद 36) रनों की पारी खेली। कनाडा ने यह कारनामा टूर्नामेंट में लगातार पांचवी दर्ज कर किया।
यह दूसरी बार होगा जब कनाडा की टीम भारत में विश्वकप में खेलेगी। इससे पहले 2011 में एकदिवसीय विश्वकप के लिए कनाडा ने क्वालीफाई किया था। इस टूर्नामेंट में कनाडा छह लीग मैचों में से महज एक में जीत दर्ज कर पाई थी।
कनाडा टी-20 विश्वकप में क्वालीफाई करने वाली 13वीं टीम बन गई है। टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, अमेरिका, वेस्टइंडीज,बंगलादेश, आयरलैंड और कनाडा।
अगले कुछ महीनों में होने वाले क्वालीफायर टूर्नामेंटों के जरिए टी-20 विश्वकप 2026 के लिए सात टीमों का चयन होना शेष है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 22 , 2025, 04:30 PM