Heart Attack : क्या पेट दर्द होने पर भी हार्ट अटैक आ सकता है, क्या है कनेक्शन?

Sun, Jun 22 , 2025, 02:42 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Heart Attack : हार्ट अटैक (Heart Attack) के आम लक्षण सीने में दर्द, सांस फूलना आदि हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट डिजीज से जुड़े कुछ और लक्षण भी हैं? खासकर, हार्ट का संबंध पेट दर्द से भी है, जैसे पेट दर्द और गैस की समस्या। आइए जानें हार्ट अटैक का पेट दर्द से क्या संबंध है।

जब भी हमारे शरीर की धमनियों में किसी तरह की समस्या होती है, तो वह हमारे दिल को ऑक्सीजन युक्त खून की आपूर्ति नहीं कर पाती। यह समस्या हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। अगर दिल शरीर को ऑक्सीजन युक्त खून की आपूर्ति ठीक से नहीं कर पाता, तो पेट में कई तरह के रासायनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

1. पेट दर्द: इस समस्या के दौरान कुछ मरीजों को पेट में तेज दर्द भी हो सकता है। अगर पेट में तेज दर्द हो, तो यह हार्ट डिजीज से जुड़ा हो सकता है। जब आपके दिल को सही तरीके से खून की आपूर्ति नहीं हो पाती, तो शरीर में रक्त संचार रुक जाता है और फिर पेट में एसिडिटी बढ़ जाती है, जिससे पेट दर्द होता है।

2. अपच और डकार: हार्ट अटैक से पहले मरीज को अपच और डकार भी आती है। अगर आपको लगातार अपच और डकार आ रही है, तो यह हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्ट अटैक से पहले महिलाओं में अपच और डकार आने की संभावना पुरुषों से ज़्यादा हो सकती है। इतना ही नहीं, मरीजों को जी मिचलाने की भी समस्या हो सकती है। अगर आपको यह समस्या है, तो इसे गंभीरता से लें।

3. डायरिया और उल्टी: आंत में रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में रुकावट या समस्या होने की वजह से आपकी आंत में रक्त की आपूर्ति बाधित होती है, जिसकी वजह से मरीज को उल्टी और दस्त की समस्या भी होती है। ऐसा कहा जाता है कि जब आपके शरीर की धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं, तो पेट की समस्याएँ होती हैं।

अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या तेज़ी से महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। किसी को भी इन समस्याओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हार्ट अटैक से पहले अगर आपको पेट से जुड़े लक्षणों के साथ-साथ ये समस्याएँ भी महसूस हों, तो डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करें।

चक्कर आना या हल्का महसूस होना
ठंड के मौसम में भी बहुत ज़्यादा पसीना आना
थकान और कमज़ोरी
पेट में दर्द के साथ उल्टी और मतली
सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई

(अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य चिकित्सा जानकारी पर आधारित है. इसकी गारंटी नहीं देता है. कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें.)

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups