IND vs ENG, 1rd Test: इंग्लैंड टीम (England team) के तेज गेंदबाजी सलाहकार टिम साउथी (Tim Southee) ने कहा कि टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला कप्तान बेन स्टोक्स (captain Ben Stokes)ने परिस्थितियों को देख कर लिया था मगर भारत की युवा ब्रिगेड ने अपने प्रतिभाशाली प्रदर्शन से उनके गेंदबाजों को अब तक निराश किया है। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में साउथी ने शुक्रवार को कहा कि इंग्लैंड को उम्मीद थी कि खेल के पहले सत्र में पिच गेंदबाजों को मदद करेगी और शुरुआती विकेट निकाल कर मेहमान टीम पर दवाब बनाया जा सकता है मगर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswa) के साहस और कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill') के संयम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
गौरतलब है कि हेडिंग्ले की सूखी पिच पर भारत ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट खोकर 359 रन बनाये थे जिसमें यशस्वी जायसवाल (101) और शुभमन गिल (127 नाबाद) के शानदार शतक शामिल है। उधर, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स के पहले क्षेत्ररक्षण के फैसले पर हैरानगी जतायी है। उन्होने कहा कि लीड्स में मौसम शुष्क था और धूप खिली हुयी थी। ऐसी परिस्थितियों बल्लेबाजी के अनुकूल होती हैं। वैसे भी इंग्लैंड का मजबूत पक्ष बल्लेबाजी है।
साउथी ने कहा “ जब आप पिच का आकलन करते हैं तो उसी के आधार पर फैसला करते हैं। यह जरूरी नहीं है कि हर बार आपका फैसला सही हो। भारतीय बल्लेबाजों ने पहले घंटे में अच्छा प्रदर्शन किया। केएल राहुल ने अच्छी पारी खेली और यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। बाद में शुभमन गिल की पारी परिस्थितियों को देखते हुए विशेष रूप से प्रभावशाली थी।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 21 , 2025, 04:00 PM