IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड और भारत (England and India) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test series) शुरू हो चुकी है। पहला टेस्ट मैच लीड्स में खेला जा रहा है। भारत ने साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया। हालांकि, वे अपने डेब्यू मैच में कुछ खास नहीं कर सके और जीरो पर आउट हो गए। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल (Yashasvi Jaiswal and KL Rahul) ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की मजबूत साझेदारी की। भारत ने केएल राहुल के रूप में अपना पहला विकेट खोया। अच्छी फॉर्म में चल रहे केएल राहुल 48 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सुदर्शन
राहुल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। वे सिर्फ चार गेंद ही खेल पाए और अपना विकेट बेन स्टोक्स को दे बैठे। जिमी स्मिथ ने बिना कोई गलती किए विकेट के पीछे कैच लपक लिया। इंग्लैंड के खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, वहीं गौतम गंभीर ड्रेसिंग रूम में निराश दिखे।
गौतम गंभीर निराश दिखे
साई सुदर्शन के शून्य पर आउट होने के बाद कैमरामैन ने गौतम गंभीर को भारतीय ड्रेसिंग रूम में बैठे दिखाया। साई के आउट होने के बाद वह निराश दिखे। उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेट फैन्स ने इस पर कई मजेदार कमेंट किए। हर्षित राणा को लेकर एक फैन ने कहा कि राणा को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए था।
यशस्वी जायसवाल ने खींचा ध्यान
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज कल से शुरू हुई और पहले दिन युवा भारतीय टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान शुभमन और स्टार खिलाड़ी यशस्वी ने अपने शतक पूरे किए। इस दौरान यशस्वी मुख्य आकर्षण बने। उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 21 , 2025, 12:45 PM