Rishabh Pant : लीड्स में पंत का 'कारनामा', ऐसा प्रदर्शन करने वाले दूसरे विकेटकीपर; एमएस धोनी का रिकॉर्ड टूटा

Sat, Jun 21 , 2025, 12:18 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG ) के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले में खेला जा रहा है. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस (Ben Stokes won the toss) जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ. भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड की धज्जियां उड़ा दीं. पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना लिए थे. ओपनर यशस्वी जायसवाल (Opener Yashasvi Jaiswal) ने दमदार शतक (101) जड़ा. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा और 127 रन बनाकर खेल रहे थे.

इसके अलावा हमें उपकप्तान ऋषभ पंत (vice-captain Rishabh Pant) का जलवा भी देखने को मिला. पूरे आईपीएल 2025 सीजन (IPL 2025 season) की असफलता के बाद पंत इंग्लैंड में पहले टेस्ट के पहले दिन चमके. उन्होंने तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़ा. पंत 65 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे. पंत ने पहले दिन इतिहास भी रच दिया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.

ऋषभ पंत ने पूरे किए 3000 रन, एमएस धोनी को पछाड़ा
27 वर्षीय ऋषभ पंत ने लीड्स में पहले दिन अपने करियर के 3000 टेस्ट रन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 76 पारियों में यह कारनामा किया है. उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट हैं जिन्होंने 63 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके साथ ही पंत ने एमएस धोनी का खास रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

वह सात देशों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जिन्होंने 1731 रन बनाए थे. पंत के अब 1746 रन हो गए हैं. ऋषभ टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. यह उपलब्धि उनसे पहले एमएस धोनी, फारुख इंजीनियर और सैयद किरमानी ने हासिल की थी.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups