चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला (Chief Minister Omar Abdullah) के उस बयान पर हैरानी व्यक्त की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि सिंधु जल प्रणाली (Indus water system) पर उनके राज्य का जल पर पूरा अधिकार है। उन्होंने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार (Indira Gandhi government) के जल वितरण के फैसले के लिए केंद्र सरकार से पंजाब के साथ किये गये ऐतिहासिक अन्याय को दूर करने का आग्रह किया है। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अकाली नेता डाॅ दलजीत सिंह चीमा (Dr Daljit Singh Cheema) ने शुक्रवार को कहा कि यह ऐतिहासिक तथ्य है कि तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने नदी के पानी का एक बड़ा हिस्सा गैर-तटीय राज्य राजस्थान को देकर पंजाब के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया था। उन्होंने कहा कि हर बार सबसे ज्यादा नुकसान पंजाब को ही उठाना पड़ता है, क्योंकि इससे इसकी नदियों का पानी छीन लिया जाता है।
डाॅ चीमा ने कहा कि उमर अबदुल्ला जो मांग कर रहे हैं, वह पंजाब के साथ अन्याय करने की एक और कोशिश है। उन्होंने कहा कि देश के अन्न भंडार को भरने के लिए पंजाब ने अपनी धरती का पानी खो दिया, जो अब खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि नदियों में पानी की मात्रा काफी कम हो गयी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने देश के अनाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारी कर्जा लिया हुआ है।
सिंधु जल संधि को स्थगित रखने की केंद्र सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए डाॅ चीमा ने कहा कि इस फैसले से केंद्र को तत्कालीन इंदिरा गांधी द्वारा पंजाब के साथ किये गये अन्याय को सुधारने का ऐतिहासिक अवसर मिला है, इसीलिए इसकी भरपाई सिंधु जल परियोजना से अतिरिक्त पानी देकर इसकी भरपाई की जानी चाहिए। वरिष्ठ अकाली नेता ने उमर अबदुल्ला से इस तरह के खतरनाक बयान देने से पहले पंजाब और देश के अन्य राज्यों के किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखने का आग्रह किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार उमर अबदुल्ला की मांग पर ध्यान न देकर पंजाब के साथ न्याय सुनिश्चित करेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 20 , 2025, 04:26 PM