विवाद होने पर पति को छोड़कर चली गयी पत्नी, परेशान पति ने किया जिला पंचायत में महिला क्लर्क पर चाकू से हमला ; गिरफ्तार 

Fri, Jun 20 , 2025, 12:46 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Attack with a knife: मध्यप्रदेश के बड़वानी स्थित जिला पंचायत कार्यालय (Zila Panchayat office) में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर (computer operator) ने छुट्टी के आवेदन को लेकर एक अन्य महिला क्लर्क पर चाकू से हमला बोल दिया। बड़वानी थाना पुलिस के मुताबिक जिला पंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर कामा सेनानी (computer operator Kama Senani) को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कामा सेनानी की पत्नी विवाद के चलते उसे छोड़कर चली गई थी। वह इसी कारण अवकाश लेना चाह रहा था।

 कल शाम वह अपनी छुट्टी की एप्लीकेशन महिला क्लर्क (अनुकंपा विभाग व मध्यान्ह भोजन प्रभारी) जयमाला कुमावत को देने गया था। उसने महिला क्लर्क से आवेदन की प्राप्ति देने को कहा इस पर महिला क्लर्क ने आवेदन पढ़ने के बाद देने की बात कही। इस पर नाराज होकर उसने महिला क्लर्क की छाती, गले और चेहरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के चलते कार्यालय में सनसनी फैल गई। महिला क्लर्क को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत स्थिर है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups