Release of Jal Dhara book Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr Mohan Yadav) आज राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले 'सदानीरा समागम (Sadaanira Samagam)' की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री शाम सात बजे स्थानीय भारत भवन में इस आयोजन की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे सदानीरा, पृथ्वी पानी का देश है..., अमृत जलधारा (चार खंड) व 'जल धरा' पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। सदानीरा समागम में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए देश में पहली बार 200 से अधिक हस्तियां एकजुट होंगी। 25 जून 2025 तक भारत भवन में वैचारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसके पहले डॉ यादव दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री निवास में गौपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सम्मेलन में प्रदेश की शासकीय एवं अशासकीय गौ-शालाओं के प्रबंधन के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि अंतरित करेंगे। वे इस सम्मेलन में आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित गौ-शालाओं और संस्थाओं को गौ-सेवा पुरस्कार प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री सम्मेलन में म.प्र. गौ-संवर्धन बोर्ड एवं दयोदय महासंघ के सहयोग से हितग्राहियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली, नवीन गौ-शालाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 20 , 2025, 10:51 AM