सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत के कुंडली में आयोजित ऑल इंडिया लॉन टेनिस चैंपियनशिप सीरीज अंडर-14 में लिटल एंजल्स लॉन टेनिस एकेडमी(Little Angels Lawn Tennis Academy) के खिलाड़ी तपस्वी (Tapasvi) ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दिल्ली के खिलाड़ी वेदांत को 6-4, 7-5 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
तपस्वी ने इस जीत के साथ ना केवल अपनी एकेडमी बल्कि राज्य का नाम भी रौशन किया। प्रतियोगिता में लगभग 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
तपस्वी जूनियर स्तर पर अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए अब पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगा। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग (Dr. Vishal Garg) व विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल ने तपस्वी को बधाई दी और उसको भविष्य में होने वाली पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 19 , 2025, 09:46 PM