शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक गांव में करीब दो सौ लोगों के उल्टी दस्त का मामला (Case of vomiting and diarrhea) प्रकाश में आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार करेरा अनुविभाग के ग्राम छिरारी में लगभग 200 ग्रामीणों के कल देर रात से आज दोपहर तक उल्टी दस्त से पीड़ित होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का उपचार शुरू कर दिया है। कल दोपहर में एक त्रयोदशी कार्यक्रम में ग्रामीणों का भोजन करके फूड प्वाइजनिंग (food poisoning) का शिकार होना बताया गया
है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषि स्वर (Dr. Sanjay Rishi Swar) ने बताया कि विकासखंड एवं जिले से ग्रामीणों के उपचार के लिए डॉक्टर को दलों के साथ रवाना किया गया तथा एंबुलेंस भेजी गई तत्काल पीड़ितों का इलाज शुरू किया जा सके। फूड प्वाइजनिंग में महिलाएं बच्चे पुरुष सभी शामिल थे। बताया गया है कि स्वर्गीय कमल सिंह गुर्जर की त्रयोदशी में भोजन कराया जा रहा था। भोजन के सैंपल भी लिए हैं अब स्थिति नियंत्रण में है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 19 , 2025, 08:56 PM