Edible oils: शक्कर में नरमी, खाद्य तेल में मजबूती, दलहन-दाल में तेजी, चावल सामान्य!

Thu, Jun 19 , 2025, 08:19 PM

Source : Uni India

इंदौर। सियागंज किराना बाजार (Siyaganj grocery market) में शकर में उठाव सुस्ती से मंदा रहा। खाद्य तेलों में तेजी हुई। आज सोयाबीन रिफाइंड तेल बढ़कर बिका। तिलहन में लिवाली घटी बताई गई। दलहन तेजी लिए रहे। आज मूंग बढ़कर बिकी। दालों में मांग रही, वहीं चावल में उठाव बताया गया।

किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में नरमी रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ मजबूत बना रहा। खोपरा बूरा में उठाव बताया गया। हल्दी में ग्राहकी सुधार लिए रही।

तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में आज सोयाबीन रिफाइंड मांग से महंगा बिका। तिलहन में पूछपरख सुस्त बताई गई। इससे सरसों के भाव नीचे रहे। आवक होने से सरसों में भाव नरमी लिए रहे।

दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में मांग से तेजी दर्ज की गई। आज मूंग ऊंची बिकी। दालों में उठाव रहा। इससे मूंग दाल, तुअर दाल महंगी हुई। चावल में काउंटर सेल‌ रही।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups