Hockey India Masters Cup: पंजाब और तमिलनाडु ने पुरुष वर्ग में कर्नाटक तथा महाराष्ट्र ने महिला वर्ग में जीत दर्ज की!

Wed, Jun 18 , 2025, 10:03 PM

Source : Uni India

चेन्नई. हॉकी इंडिया मास्टर्स कप 2025 (Hockey India Masters Cup 2025) में बुधवार को पुरुष वर्ग में पंजाब ने पुडुचेरी को , तमिलनाडु ने केरल को तथा महिला वर्ग में कर्नाटक ने केरल को और महाराष्ट्र ने हिमाचल प्रदेश की टीम को हराया।

आज यहां उद्घाटन सत्र के पहले मैच में कर्नाटक ने महिला वर्ग (women category) में केरल को 7-0 से हराया। कर्नाटक की ओर से स्नेहा सी (15वें, 17वें, 50वें) मिनट में गोलकर टूर्नामेंट की पहली ऐतिहासिक हैट्रिक बनाई। कप्तान केके कृतिका ने (42वें, 55वें) मिनट में दो गोल किए, जबकि उषा विनयकुमार ने (22वें) और जोसेफिन लोर सेक्वेरा ने (50वें) मिनट में गोल कर अपनी टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत दिलाई। महिला वर्ग के दूसरे मैच में महाराष्ट्र ने हिमाचल को 5-0 से हराया।
एक अन्य मैच में पंजाब ने पुरुष वर्ग में ले पुडुचेरी को 3-2 से हराया। हॉकी पंजाब के लिए पवनिंदर सिंह ने (15वें), धर्मपाल सिंह ने (36वें) और कप्तान रिपुदमन कुमार ने (42वें) मिनट में गोल किए। 

दूसरी तरफ, ले पुडुचेरी के लिए दिल्ली गणेश ने (21वें) और एन कमला कन्नन ने (47वें) मिनट में गोल किया। दिन के आखिरी मैच में तमिलनाडु ने केरल को 8-0 से हराया। तमिलनाडु के लिए रामदास वी ने (14वें, 44वें) मिनट में दो गोल करके शीर्ष गोल स्कोरर रहे। सुदर्शन एस ने (28वें) मिनट, थमराइकन्नन ने (32वें) मिनट, कैप्टन एडम एंटनी सिंक्लेयर ने (34वें) मिनट विनोथ कुमार एपी ने (35वें) मिनट, सेड्रिक मार्सेलिन डी क्रूज ने (40वें) और सतीश कुमार ने (43वें) मिनट में गोल किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups