TNPL 2025 R Ashwin: भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (off-spinner Ravichandran Ashwin) को बड़ी राहत मिली है। वह इस समय तमिलनाडु प्रीमियर लीग (Tamil Nadu Premier League) में खेल रहे हैं और डिंडीगुल ड्रैगन्स (Dindigul Dragons) के कप्तान हैं। इस लीग में अश्विन पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगा था। मदुरै पैंथर्स ने उन पर यह आरोप लगाया था। अश्विन और उनकी टीम को आधिकारिक तौर पर इस मामले में बरी कर दिया गया है।
किसने दर्ज कराई शिकायत?
मदुरै ने अश्विन और उनकी टीम पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि शनिवार को हुए मैच के दौरान अश्विन और उनकी टीम ने बॉल से टैंपरिंग करने के लिए तौलिया का इस्तेमाल किया था। अश्विन की टीम ने यह मैच नौ विकेट से जीता था। मदुरै के सीईओ ने अश्विन और उनकी टीम के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई थी।
टीएनपीएल ने डिंडीगुल को क्लीन चिट दी
इस मामले को लेकर टीएनपीएल के सीईओ प्रसन्ना कन्नन ने कहा है कि मामले में आंतरिक जांच की गई थी, जिसमें कोई अनियमितता नहीं पाई गई। कन्नन ने कहा कि जिन तौलियों की बात हो रही है, वे टीएनसीए ने मुहैया कराई थीं और दोनों टीमों में बांटी गई थीं। खेल नियंत्रण टीम - जिसमें फील्ड अंपायर और मैच रेफरी शामिल हैं - ने मैच पर कड़ी नजर रखी। खेल के दौरान किसी तरह की चिंता नहीं जताई गई। साथ ही कोई सबूत भी पेश नहीं किया गया। टीएनपीएल ने कहा है कि अगर पैंथर्स टीम 17 जून को दोपहर 3 बजे तक कोई ठोस सबूत पेश करती है, तो स्वतंत्र जांच शुरू की जाएगी। हालांकि, अभी तक कोई अपील दायर नहीं की गई है।
अश्विन ने बल्ले से दिखाया दम
इस मैच में अश्विन ने चार ओवर गेंदबाजी की और 27 रन दिए, लेकिन वे कोई विकेट नहीं ले पाए। हालांकि, अश्विन ने बल्ले से अहम योगदान दिया। उन्होंने 29 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिससे टीम आसानी से 150 रनों के लक्ष्य तक पहुंच गई। डिंडीगुल ने यह लक्ष्य 12.3 ओवर में हासिल कर लिया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 18 , 2025, 12:37 PM