बर्लिन। बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) ने पत्र लिखकर फ्रेंच ओपन के फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी कोको गॉफ पर की गई गैर पेशेवर टिप्पणियों के लिए मंगलवार को माफी मांग ली। गॉफ ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सबालेंका को इस महीने की शुरुआत में फ्रेच ओपन के फाइनल में 6-7 (5-7) 6-2 6-4 हराया था। मैच के बाद सबालेंका ने कहा था कि यह मेरा फाइनल मैच (final match) में सबसे खराब प्रदर्शन रहा और मेरी गलतियों के कारण गॉफ ने खिताब जीता।
सबालेंका ने आज कहा कि उन्हें अपनी टिप्पणियों पर खेद है। उन्होंने कहा, “यह मेरे लिए बिल्कुल भी पेशेवर नहीं था। मैंने अपनी भावनाओं को हावी होने दिया। मैं भी एक इंसान हूँ जो अभी भी अपने जीवन से सीख रही हूँ। मुझे लगता है कि हम सभी के जीवन में ऐसे दिन आते हैं जब हम अपने आप पर से नियंत्रण खो देते हैं।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jun 17 , 2025, 06:52 PM