Football Club World Cup: फीफा क्लब विश्वकप में यूरोप के दिग्गज क्लबों ने जीत दर्ज की!

Mon, Jun 16 , 2025, 06:20 PM

Source : Uni India

न्यूयॉर्क. फीफा क्लब विश्व कप  (FIFA Club World Cup) में यूरोप के दिग्गज फुटबॉल क्लबों बायर्न म्यूनिख और पेरिस सेंट-जर्मेन (Paris Saint-Germain) ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की। इसके अलावा बोटाफोगो ने सिएटल साउंडर्स पर मामूली अंतर से जीत दर्ज की, जबकि पाल्मेरास और पोर्टो के बीच खेला गया मैच गोल रहित ड्रॉ रहा।

ग्रुप सी में रविवार को मिडफील्डर जमाल मुसियाला की दूसरे हाफ में लगाई गई हैट्रिक की बदौलत बायर्न म्यूनिख (Bayern Munich) ने ऑकलैंड सिटी पर 10-0 के साथ बड़ी जीत हासिल की, जबकि किंग्सले कोमन और माइकल ओलिस ने दो-दो गोल किए। साचा बोए और थॉमस मुलर और अन्य ने भी एक-एक गोल दागे। बायर्न की जीत क्लब विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है, जिसने 2021 में अल-हिलाल की अल जज़ीरा पर 6-1 की जीत को पीछे छोड़ दिया।

ग्रुप बी में नयी यूरोपीय चैंपियन पेरिस सेंट-जर्मेन ने दोनों हाफ में दो गोल करके कैलिफोर्निया के पासाडेना में रोज बाउल में 80 हजार से अधिक प्रशंसकों के सामने एटलेटिको मैड्रिड पर 4-0 की जीत हासिल की।

ब्राजील के पाल्मेरास और पुर्तगाली टीम पोर्टो ने न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में ग्रुप ए के अपने मुकाबले में गोलरहित ड्रॉ खेला।

ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में सीरी ए चैंपियन बोटाफोगो ने एमएलएस क्लब सिएटल साउंडर्स पर 2-1 से जीत हासिल की। ​​जैर और इगोर जीसस के हेडर ने हाफटाइम तक बोटाफोगो को 2-0 की बढ़त दिलाई, लेकिन क्रिस्टियन रोल्डन ने गोलकर जीत के अंतर को कम कर दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups