Acharya Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) की नीति आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी प्राचीन काल में थी। खासकर जब बात विवाह जैसे महत्वपूर्ण मामले की हो तो उन्होंने कई स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं। विवाह सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो संस्कृतियों और विचारों का मिलन है और अगर यह मिलन गलत हो जाए तो व्यक्ति को जीवन भर पछताना पड़ सकता है। आचार्य चाणक्य (Acharya Chanakya ) का मानना था कि एक अच्छा जीवनसाथी ही जीवन को खुशहाल बनाता है और गलत चुनाव जीवन भर दुख का कारण बन सकता है। उन्होंने कुछ ऐसे गुणों वाली स्त्रियों का जिक्र किया है जिनसे विवाह करने से बचना चाहिए।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई लड़की बहुत सुंदर है लेकिन उसका स्वभाव अच्छा नहीं है तो उससे विवाह नहीं करना चाहिए। समय के साथ सुंदरता कम होती जाती है लेकिन अगर उसका व्यवहार और विचार अच्छे नहीं हैं तो वह घर की खुशियां छीन लेती है। अगर कोई लड़की हमेशा खुद को सर्वश्रेष्ठ समझती है, दूसरों का सम्मान नहीं करती, घरवालों की बात नहीं मानती तो ऐसे स्वभाव वाली लड़की से शादी नहीं करनी चाहिए। ऐसी शादी में प्यार और शांति नहीं हो सकती।
अगर कोई लड़की हर मुद्दे पर बहस करती है, हर बात पर नकारात्मक जवाब देती है या हर छोटी-छोटी बात पर लड़ती है तो ऐसी शादी में हर दिन झगड़े होते हैं। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसे स्वभाव वाली लड़की से शादी करने से बचना चाहिए।
अगर कोई लड़की हमेशा महंगे कपड़े, मेकअप, गहने और ब्रांडेड चीजों के पीछे भागती है और पैसे बचाने की आदत नहीं रखती तो वह घर चलाने में दिक्कतें खड़ी कर सकती है। ऐसी लड़की सिर्फ दिखावे के बारे में सोचती है, जिम्मेदारियां नहीं निभाती। ऐसी महिला पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को नहीं समझती और अपने पति को आर्थिक संकट में डाल सकती है।
अगर कोई महिला स्वभाव से ही धोखेबाज, कपटी या झूठ बोलने वाली है तो उससे शादी करने से पुरुष के जीवन में सिर्फ धोखा और तनाव ही आएगा। अगर कोई लड़की हमेशा बाहर घूमने, पार्टियों और सोशल मीडिया जैसी चीजों में दिलचस्पी रखती है और परिवार की जिम्मेदारी नहीं समझती है, तो शादी के बाद वह अपने पति और उसके परिवार को समय नहीं दे पाएगी।
अगर कोई लड़की दूसरों से ईर्ष्या करती है और हमेशा दूसरों की बुराई करती है, किसी की तरक्की देखकर परेशान हो जाती है, रिश्तेदारों की बुराई करती है, तो ऐसे नकारात्मक स्वभाव वाली लड़की से शादी करने से घर का माहौल खराब हो जाएगा। ऐसा स्वभाव शादीशुदा जीवन को दुखी बना सकता है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 16 , 2025, 04:06 PM