लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर किसानों से रबी फसल में पहली बार सीधे मक्का की खरीदने जा रही है। यह खरीद 15 जून से प्रारंभ हो गई है, जो 31 जुलाई तक चलेगी। अधिकृत सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्रय केंद्रों पर सुबह 9 से शाम छह बजे तक खऱीद की जाएगी। विपणन वर्ष 2024-25 (marketing year 2024-25) के अंतर्गत किसानों से मक्का की खरीद 2225 रुपये प्रति कुंतल पर होगी।
उन्होने बताया कि पिछले दिनों औरैया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मक्का किसानों द्वारा की जा रही मक्का की खेती की जानकारी ली थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि सरकार नियमित रूप से उनकी उन्नति व खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगी। बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या व मीरजापुर में क्रय केंद्रो पर मक्का की खरीद की जायेगी।
सूत्रों के अनुसार मक्का की बिक्री के लिए किसानों को एफसीएस.यूपी.जीओवी.इन या मोबाइल ऐप यूपी किसान मित्र पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकृत किसानों से ही मक्का क्रय किया जाएगा। इससे उन्हें एमएसपी का भी लाभ मिलेगा। किसान प्रयोगरत मोबाइल नंबर से ही पंजीकरण कराएं, जिससे प्राप्त ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 16 , 2025, 02:19 PM