WTC 2025 : ऑस्ट्रेलिया की हार के लिए IPL जिम्मेदार? फाइनल हारते ही लगे आरोप, दिग्गजों ने स्टार खिलाड़ियों पर साधा निशाना

Mon, Jun 16 , 2025, 12:46 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

SA vs AUS: 2023-25 ​​​​वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2023-25 ​​World Test Championship) का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Australia and South Africa) के बीच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा और अफ्रीका ने 27 साल के इंतजार के बाद ICC का खिताब (ICC title) अपने नाम किया। इस हार के बाद कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने दिग्गजों के निशाने पर आ गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन (Australian fast bowler Mitchell Johnson) भी शामिल हैं। मिशेल जॉनसन ने एक स्टार गेंदबाज की कड़ी आलोचना की है और उसकी वफादारी पर सवाल उठाए हैं।

मिशेल जॉनसन ने इस खिलाड़ी पर उठाए सवाल
मिशेल जॉनसन ने अपने साथी जोश हेजलवुड की आलोचना की है और राष्ट्रीय टीम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए हैं। दरअसल, जॉनसन ने WTC फाइनल से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) को प्राथमिकता देने के हेजलवुड के फैसले पर नाराजगी जताई है। उन्हें लगता है कि इस फैसले से क्रिकेट प्रशंसकों और पंडितों के बीच हेजलवुड की वफादारी पर सवाल उठ सकते हैं।

हेजलवुड उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल स्थगित होने के बाद फिर से शुरू हुए आईपीएल के लिए भारत लौटने का फैसला किया था। उन्होंने इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 22 विकेट लिए। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल जीता, जिसमें हेजलवुड ने पंजाब के आक्रामक सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य को पवेलियन भेजकर अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि जॉनसन का कहना है कि हेजलवुड ने इस दौरान राष्ट्रीय टीम की तैयारियों को नजरअंदाज किया।

जोश ने हेजलवुड पर साधा निशाना
हेजलवुड लॉर्ड्स में खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के लिए अहम खिलाड़ी थे। लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में सिर्फ दो विकेट ही ले सके। ऐसे में जॉनसन ने द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन में लिखा, 'हमने हाल के दिनों में हेजलवुड की फिटनेस के मुद्दों को देखा है। राष्ट्रीय टीम की तैयारी के बजाय इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी को प्राथमिकता देने के उनके फैसले ने लोगों को हैरान कर दिया है। हेजलवुड ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल होने वाले आखिरी खिलाड़ी थे, उनके अलावा बाकी सभी खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड पहुंच चुके थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups