नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम (Dushyant Gautam) ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने देश में सकारात्मक राजनीति (Positive Politics) का संचार किया है, जिसके कारण देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है।
श्री गौतम दिल्ली भाजपा की ओर से मयूर विहार जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर कहा, “मोदी सरकार भविष्य को ध्यान में रखकर देश को आगे की दिशा में ले जाने की सोच के साथ कार्य कर रही है। इसलिए आज हम विकसित भारत की बात करते हैं। इस अमृत काल और बीते 10–11 वर्षों ने विकसित भारत की नींव रखी है।” उन्होंने कहा कि आज की प्रदर्शनी बताती है कि पिछले 11 सालों में कई इतिहास लिखे गए हैं और एक ऐसे मजबूत हाथों में आज देश की कमान है जिसने गरीब कल्याण और अंतिम पायदान के व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है।
इस प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री गौतम और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा शामिल हुए। इसके अलावा मयूर विहार जिला के अध्यक्ष विजेन्द्र धामा, संयुक्त मोर्चा प्रभारी सुमित भसीन, पूर्व महापौर जय प्रकाश, मयूर विहार जिला के महामंत्री संजीव सिंह और श्रीमती भावना जैन उपस्थित रहे।
इस मौके पर श्री सचदेवा ने कहा कि मोदी सरकार जन आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक है जिसमें पिछले 11 सालों में ना ही सिर्फ एक मजबूत नेतृत्व दिया है बल्कि देश को विकसित भारत की नींव डाली है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 सालों में भारत ने गरीब और जन कल्याण के कई कार्य किए इसका परिणाम है कि भारत में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और अति गरीबी में 80 फीसदी की भारी गिरावट आयी है।
उन्होंने कहा, “पिछले 11 सालों में हमने देखा है कि कैसे देश की तस्वीर बदली है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की बनाई सड़क परियोजनाएं हों या फेम इलेक्ट्रिक बसें सब दिल्ली की लाइफलाइन है। कोविडकाल में मोदी सरकार ने दिल्ली को सम्भाला था। इसके आलावा सेंट्रल विस्टा, भारत मंडपम, यशोभूमि, राष्ट्रीय समर स्मारक, कर्तव्यपथ, प्रधानमंत्री संग्रहालय, रैपिड रेल, टनल रोड़ और राजमार्ग का जाल बुन कर दिल्ली वालों को गौरवांवित किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 15 , 2025, 09:13 PM