कोंटिच। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम (Indian Junior Womens Hockey Team) ने यूरोप दौरे में अपना अजेय क्रम जारी रखते हुए चौथे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) पर 2-1 से रोमांचक जीत दर्ज की।
भारतीय जूनियर महिला टीम ने शनिवार को को खेले गये मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के लिए जोसी लॉटन (Josie Lawton for Australia) ने (पांचवें) मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। भारतीय टीम की नंदिनी ने थोड़ी देर बाद ही आठवें मिनट में इसका जवाब देते हुए गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
इसके बाद पहले क्वार्टर के आखिर में भारतीय टीम की उप कप्तान हिना बानो ने (14वें) मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद दोनों टीमें गोलकरने के कई मौके भुना नहीं पायी। भारतीय टीम की रक्षापंक्ति ने ऑस्ट्रेलियाई हमलों को विफलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। भारतीय टीम की यह लगातार चौथी जीत है।
भारतीय जूनियर महिला टीम अब 17 जून को नीदरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 15 , 2025, 03:46 PM