Australia South Africa: स्टार्क ने दिखाया दम,आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बनाये 207 रन!

Fri, Jun 13 , 2025, 07:01 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लंदन। मिशेल स्टार्क (58 नाबाद) और जोश हेजलवुड (17) के साथ 59 रन की महत्वपूर्ण साझीदारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल के तीसरे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी 207 रन पर समाप्त की और पहली पारी की लीड को जोड़ने के बाद दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिये 282 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।

लार्डस की पिच पर आज सुबह आठ विकेट पर 144 रन से आगे खेलने मैदान पर उतरे स्टार्क और नाथन लियोन (Starc and Nathan Lyon) की जोड़ी को कैगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने जल्द ही तोड़ दिया जब लियोन अपने दो रन के निजी स्कोर पर पगबाधा करार दिये गये। उस समय लग रहा था कि आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जल्द ही सिमट जायेगी मगर नये बल्लेबाज हेजलवुड के साथ स्टार्क ने मैदान पर रंग जमाया और दोनो ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का संयम से सामना करते हुये टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। भोजनावकाश से ठीक पहले हेजलवुड एडन मारक्रम का शिकार बन गये।

पवेलियन में अविजित लौटे स्टार्क ने अपनी अर्धशतकीय नाबाद पारी में 136 गेंदो का सामना किया और पांच बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिये रबाडा ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाये। पहली बार टेस्ट चैंपियन बनने के लिये दक्षिण अफ्रीका को अब 282 रनो के लक्ष्य को भेदना होगा। टेस्ट मैच में अभी दो दिन और दो सत्र का खेल बाकी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups