Evening Spiritual Rituals: क्या आप जानते हैं शाम के समय घर में दीया जलाने के क्या फायदे हैं? 

Thu, Jun 12 , 2025, 10:02 PM

Source : Uni India

Astrology: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान देवी-देवताओं के सामने दीया जलाने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही घर में कुछ जगहों पर नियमित रूप से दीया जलाना भी फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार शाम के समय घर में दीया जलाने से आसपास का वातावरण शुद्ध होता है और इस तरह घर में मौजूद सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ऐसे में अगर आप हर शाम घर में किसी खास जगह पर दीया जलाते हैं तो घर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं और घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। आइए विस्तार से जानते हैं शाम के समय किन जगहों पर दीया जलाना फलदायी होता है।

मान्यता है कि शाम की पूजा-अर्चना के बाद घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाना चाहिए। लेकिन दीया जलाते समय ध्यान रखें कि इसे मुख्य द्वार के दाईं ओर रखना चाहिए। साथ ही दीया दरवाजे पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके जलाना चाहिए। इस तरह से हर शाम घर के मुख्य द्वार पर दीया जलाने से नकारात्मकता दूर रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। कहा जाता है कि कभी भी सम संख्या में दीपक नहीं जलाने चाहिए। इसके बजाय विषम संख्या जैसे 5 या 7 के दीये जलाना ज्यादा शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शाम के समय सीढ़ियों के नीचे दीया जलाना चाहिए। हमारे घर में शाम होते ही सीढ़ियों के नीचे अंधेरा हो जाता है, जिससे नकारात्मकता बढ़ती है। 

ऐसे में अगर आप हर दिन उस जगह पर दीया जलाते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और व्यक्ति के घर से दरिद्रता दूर हो सकती है। मान्यता है कि सीढ़ियों के नीचे दीया जलाने से घर में हमेशा शांति बनी रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। शास्त्रों के अनुसार शाम की पूजा के समय घर के मंदिर में दीया जलाना बहुत जरूरी होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही आसपास का वातावरण भी शुद्ध होता है। मान्यता है कि शाम के समय मंदिर में देवी लक्ष्मी के सामने दीया जलाने से धन की देवी घर में आती हैं और परिवार के सदस्यों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। अगर आप नियमित रूप से पूजा घर में दीपक जलाते हैं तो काम में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं।

माना जाता है कि तुलसी के पौधे में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। इसके लिए दीपक को तुलसी के पास उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और महत्वपूर्ण कार्यों में आने वाली बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि तुलसी के पास चौमुखी दीपक जलाने से परिवार के सदस्यों को हर क्षेत्र में तरक्की मिलती है और जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही इससे घरेलू परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि शाम के समय घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाना चाहिए। यह दिशा भगवान कुबेर की मानी जाती है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से शाम के समय उत्तर-पूर्व दिशा में दीपक जलाते हैं तो इससे घर में चल रही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही धन में वृद्धि होती है और आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। इसके अलावा आप शाम के समय घर की छत पर भी दीपक जला सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups