Russian Gymnastics Federation: रूसी जिमनास्ट अंतरराष्ट्रीय खेलों में वापसी करेंगे: खेल महासंघ

Thu, Jun 12 , 2025, 04:11 PM

Source : Uni India

मॉस्को। रूसी जिमनास्ट (Russian gymnasts) और जज तटस्थ प्रतिभागियों के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं (international competitions) में वापसी करेंगे। स्थानीय मीडिया ने रूसी जिमनास्टिक महासंघ (Russian Gymnastics Federation) का हवाला देते हुए यह रिपोर्ट दी है। बुधवार को तास समाचार एजेंसी के जरिये महासंघ के एक बयान के अनुसार, रूसी एथलीट (Russian athletes) और जज अंतरराष्ट्रीय जिमनास्टिक प्रतियोगिताओं में भागीदारी कर सकेंगे। 

उन्होने कहा कि रूसी एथलीटों को अंतरराष्ट्रीय खेलों में पूर्ण रूप से भागीदारी फिर से शुरू करने के लिए प्रयास जारी हैं।गौरतलब है कि मार्च 2022 में, अंतर्राष्ट्रीय जिमनास्टिक महासंघ (एफआईजी) ने रूसी और बेलारूसी जिमनास्टिक को अपने टूर्नामेंटों से निलंबित कर दिया था। बाद में, अंतर्राष्ट्रीय महासंघ ने प्रतिबंधों में ढील दी, जिससे दोनों देशों के एथलीटों को तटस्थ रूप से प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति मिल गई।

रूसी जिमनास्टिक्स फेडरेशन ने अप्रैल की शुरुआत में कहा था कि देश के एथलीट तटस्थ दर्जा दिए जाने के बावजूद आगामी एफआईजी प्रतियोगिताओं में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने एथलीटों को ऐसा दर्जा देने से कई निराधार और पक्षपातपूर्ण इंकार का हवाला दिया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups