Residential sports school: पैरा-एथलीटों के लिए बिहार में आवासीय खेल विद्यालय की स्थापना होगी!

Wed, Jun 11 , 2025, 09:45 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार देश का पहला राज्य बनेगा जहां पैरा खिलाड़ियों के लिए आवासीय खेल विद्यालय की स्थापना की जायेगी। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण (Ravindran Shankar) ने बुधवार को यहां बताया कि बिहार के पैरा एथलीटों को संरचित और सुलभ वातावरण में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, आवास, शिक्षा और पुनर्वास सुविधाएं प्रदान कर सशक्त और सक्षम बनाने की दिशा में सरकार द्वारा उठाया जाने वाला यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि पैरा एथलीटों की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी सुविधाओं से युक्त यह आवासीय खेल विद्यालय एक समर्पित संस्थान के रूप में काम करेगा जहां पैरा एथलीटों के भोजन,आवासन के साथ उच्चस्तरीय प्रशिक्षण की भी समुचित व्यवस्था रहेगी।

श्री शंकरण ने कहा कि हाल के दिनों में भारत ने पैरा-स्पोर्ट्स प्रदर्शन (para-sports performance) में ऐतिहासिक वृद्धि देखी है। उन्होंने कहा कि पेरिस 2024 पैरालिंपिक में, भारतीय पैरा-एथलीटों (Indian para-athletes) ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए 29 (7 स्वर्ण, 9 रजत और 13 कांस्य) पदक हासिल किए जो भारत का अब तक का सबसे बड़ी पैरालिंपिक उपलब्धी है। अवनी लेखरा, नवदीप सिंह, हरविंदर सिंह और नितेश कुमार जैसे एथलीटों ने पैरा-स्पोर्ट्स में देश को वैश्विक पहचान दिलाई है। बिहार के पैरा-एथलीटों ने भी सीमित बुनियादी ढांचों और संसाधनों के बावजूद सराहनीय क्षमता दिखाई है।

 प्रमोद भगत (para badminton) ,शैलेश कुमार और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स) जैसे नामों ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व किया है और राज्य को गौरवान्वित किया है। श्ंकरण ने बताया कि पैरा एथलीटों के लिए बिहार में देश का पहला आवासीय खेल विद्यालय बनने से बिहार के पैरा-एथलीटों के लिए एशियाई पैरा खेलों, विश्व चैंपियनशिप और भविष्य के पैरालिंपिक में प्रतिस्पर्धा करने का मार्ग प्रशस्त होगा ।इसके साथ ही बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों से भी प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें विकसित करने के लिए एक मंच तैयार होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups