सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर मिश्रा 'दयालु' (Daya Shankar Mishra Dayalu) ने कहा कि भारत का आतंकवाद के प्रति नजरिया बदला है। सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट और अब ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) में ‘मोदी सिद्धांत’ की झलक मिलती है।
सुलतानपुर जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि देश में जहां भी भाजपा की सरकार है वहां गरीब का कल्याण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र (Narendra Modi) मोदी के कार्यकाल के 11 साल आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव के रूप में जाने जाएंगे। 2014 से पहले, हम एक कमज़ोर और अस्थिर अर्थव्यवस्था थे। भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था। पिछले 11 सालों में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ भारतीय को गरीबी से बाहर निकाला गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को निडर, मजबूत और एकजुट बनाया है। पिछले 11 सालों में मध्यम परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व वृद्धि और विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन 11 वर्षों में मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 से बढ़कर 780 और एम्स सात से 23 हों चुके हैं।
उन्होंने कहा कि आज देश में 53 करोड़ धनजन खाते है।चार करोड़ घर,12 करोड़ शौचालय, 10 करोड़ एलपीजी कनेक्शन,11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि,82 करोड़ को मुफ्त राशन एवं 14 करोड़ घरों तक नल का पानी पहुंच चुका है।54 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का फ़ायदा मिल रहा है। देश की उपलब्धियां बेमिसाल है।देश बदल रहा है।इतने बड़े स्तर पर समावेशी विकास का उदाहरण हाल के इतिहास में कहीं नहीं मिलता।
दयालु ने बताया कि देश के हर राज्य में परमाणु बिजली घर लगाए जाएंगे। पिछड़ा व बदहाल उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेस-वें के रूप में जाना जाता है। देश में 90 लाख स्वयं सहायता समूह स्वरोजगार के माध्यम से मजबूत हों रहे हैं। यूपी का लक्ष्य हर जिले में एक विश्वविद्यालय बनाने का है। मोदी सरकार में किसान राजनीतिक एजेंडे में आया है। पहली बार गरीब शासन की योजना का हिस्सा बन पाया है। अब योजनाएं किसी तुष्टिकरण का शिकार नहीं होतीं, बल्कि बिना भेदभाव समाज के प्रत्येक तबके को उसकी संतुष्टीकरण का आधार देने वाली होती हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 11 , 2025, 07:36 PM