T20 cricket: ICC ने 11 जून 2025 को टी20 क्रिकेट (T20 cricket) में बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग घोषित की। रैंकिंग पर गौर करें तो कुछ खिलाड़ियों को फायदा हुआ है तो कुछ को नुकसान। जब तक कोई टी20 सीरीज नहीं होगी, तब तक टी20 रैंकिंग में कोई अंतर नहीं आएगा। आईपीएल 2025 (IPL 2025) टूर्नामेंट के कारण भारतीय टीम ने कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज नहीं खेली थी। इस कारण आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
नई टी20 रैंकिंग में तिलक वर्मा को जबरदस्त फायदा हुआ है। जबकि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खतरनाक बल्लेबाज ट्रैविस हेड पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनके खाते में 856 अंक हैं। उनके और दूसरे स्थान पर मौजूद अभिषेक शर्मा के अंकों में 27 अंकों का अंतर है।
भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर खेलने वाले अभिषेक शर्मा के 829 अंक हैं। जबकि तिलक वर्मा को रैंकिंग में फायदा हुआ है। तिलक वर्मा चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 804 अंक हैं। तिलक वर्मा को इंग्लैंड के फिल साल्ट के वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से हटने का फायदा हुआ है। फिल साल्ट तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव पांचवें से छठे स्थान पर खिसक गए हैं। सूर्यकुमार यादव के 739 अंक हैं। उनकी जगह अब जोस बटलर ने ले ली है। उनके 772 अंक हैं।
श्रीलंका के पथुम निसांका सातवें स्थान पर हैं। उनके 714 अंक हैं। न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट 708 अंकों के साथ आठवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के कुसल परेरा और दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। दोनों के 676 अंक हैं। वहीं टीम इंडिया के आक्रामक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 11वें स्थान पर हैं। उनके 673 अंक हैं। भारत 271 अंकों के साथ टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है। ऑस्ट्रेलिया 262 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड के 254, न्यूजीलैंड के 249, वेस्टइंडीज के 246, दक्षिण अफ्रीका के 245, श्रीलंका के 235, पाकिस्तान के 229, अफगानिस्तान के 223 और बांग्लादेश के 220 अंक हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jun 11 , 2025, 04:07 PM