लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि आजादी के 65 वर्षों में कांग्रेस नेतृत्व ने आमजन का विश्वास खंडित किया था और वैश्विक मंचों पर भारत की छवि तार-तार हुई थी वहीं पिछले 11 सालों के दौरान कार्यशैली में पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) की पहचान है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होने कहा कि आजादी के 65 वर्षो में केंद्र में अधिकतर समय सत्ता में रही कांग्रेस सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया था। देश भ्रष्टाचार,परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति का शिकार हो चुका था। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में आयी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार ने न सिर्फ देश के विकास में बाधा बनी इन कुरीतियों को दूर किया बल्कि विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर दुनिया में नयी पहचान दिलायी।
उन्होने कहा कि आज का भारत सामाजिक, सांस्कृतिक,सुरक्षा और आर्थिक मोर्चे पर दुनिया में नयी पहचान बनाने में सफल हुआ है वहीं कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाब देही सरकार के सुशासन की नयी पहचान बनी है। आज तुष्टिकरण नहीं बल्कि आमजन की संतुष्टि के आधार पर कार्य हो रहा है। बिना भेदभाव का पात्रों को लाभ मिल रहा है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 साल का कालखंड भारत की वैश्विक ताकत के रूप में भी देखा जा रहा है। कोविड के दौरान जब पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रहा था तब भारत अपनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर रहा था। आज देश मे आईआईटी,आईआईएम बने। 2014 के बाद सात नए आईआईटी और आठ नए आईआईएम का निर्माण किया गया जबकि पिछली सरकारों में कांग्रेस ने एक एम्स बनाया,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी छह एम्स का निर्माण कराया जबकि 2014 के बाद मोदी कार्यकाल में 23 एम्स बने। आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आज 50 करोड़ से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jun 10 , 2025, 03:06 PM