Bollywood Actress Ameesha Patel: बॉलीवुड की एक खूबसूरत एक्ट्रेस… साफ-सुथरे चेहरे, एक्टिंग में सहजता और पहली ही फिल्म में लोगों के दिलों में घर कर गई ये एक्ट्रेस अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गई। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि अमीषा पटेल (Ameesha Patel) हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से धमाकेदार डेब्यू किया था। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ उनकी केमिस्ट्री, उनकी खूबसूरती, उनकी एक्टिंग, सब कुछ दर्शकों को पसंद आया और वो स्टार बन गईं।
अगले साल सनी देओल के साथ 'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में उनके काम ने चर्चा बटोरी। अमीषा अचानक सुपरस्टार बन गईं। इसी दौरान उनका नाम मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट से जुड़ा।
उस वक्त विक्रम पहले से शादीशुदा थे। फिर भी अमीषा उनसे प्यार करने लगी। इतना कि उसने अपने परिवार से भी रिश्ता खराब कर लिया। कई बार प्यार में इतना अंधविश्वास हो जाता है कि इंसान अपना करियर, इज्जत और उससे जुड़ी हर चीज खो देता है।
अमीषा के साथ भी ऐसा ही हुआ। प्यार में उसका करियर बर्बाद हो गया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमीषा ने कहा था कि जब उसके घरवालों को उसके रिश्ते के बारे में पता चला तो उसकी मां ने उसे चप्पलों से पीटा।
उसे घर से निकाल दिया गया। एक हिट एक्ट्रेस की ऐसी दुर्दशा... कोई यकीन नहीं करेगा। इस रिश्ते ने अमीषा को मानसिक और प्रोफेशनल तौर पर काफी नुकसान पहुंचाया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "मैं 12-13 साल तक किसी भी पुरुष से दूर रही।
मैं दो रिलेशनशिप में रही और दोनों ने ही मेरे करियर को प्रभावित किया। यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी।" इस बीच आज यानी 9 जून को उनका जन्मदिन है और वह अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। 50 की उम्र में वह सिंगल लाइफ जी रही हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 09 , 2025, 02:41 PM