Test series between England and India : BCCI ने लिया बड़ा ऐलान ! शुभमन गिल के कप्तान बनते ही BCCI ने बदला फैसला!
BCCI changed the decision : टीम इंडिया (Team India) के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत होने में 11 दिन बचे हैं। इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज (Test series between England and India) 20 जून से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा। शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में टीम इंडिया इंग्लैंड का सामना करेगी। उससे पहले BCCI ने बड़ा ऐलान किया है। BCCI ने आने वाले 2 मैचों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। BCCI ने 2 मैचों के आयोजन स्थल में बदलाव किया है। BCCI ने संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की है। BCCI ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
इंग्लैंड दौरे (England tour) के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश का दौरा करेगी। टीम इंडिया 17 से 31 अगस्त तक बांग्लादेश में 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया स्वदेश लौट आएगी। टीम इंडिया 2 से 14 अक्टूबर तक अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच कोलकाता में आयोजित किया गया है। हालांकि, अब बीसीसीआई ने इस वेन्यू में बदलाव कर दिया है।
बीसीसीआई (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के वेन्यू में बदलाव किया है। इसके मुताबिक, अब दूसरा मैच ईडन गार्डन्स की जगह नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया है।
भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला मैच, 2 से 6 अक्टूबर, अहमदाबाद
दूसरा मैच, 10 से 14 अक्टूबर, कोलकाता की जगह नई दिल्ली
साथ ही, 14 से 26 नवंबर तक साउथ अफ्रीका और भारत के बीच कुल 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज का पहला मैच नई दिल्ली में खेला जाना था। लेकिन अब इस मैच को ईडन गार्डन्स में शिफ्ट कर दिया गया है।
BCCI ने 2 मैचों का स्थान बदला
भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
पहला मैच, 14 से 18 नवंबर, ईडन गार्डन्स
दूसरा मैच, 22 से 26 नवंबर, गुवाहाटी
इस बीच, BCCI ने 2 मैचों का स्थान क्यों बदला है? यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, मैच का स्थान बदले जाने से प्रशंसक नाराज हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 09 , 2025, 02:17 PM