पेरिस। इटली की सारा इरानी और स्पेन की जैस्मीन पाओलिनी की जोड़ी ने महिला वर्ग में तथा स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और अर्जेंटीना (Marcel Granollers and Argentina) के होरासियो जेबालोस की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन युगल के खिताब अपने नाम किये। आज यहां खेले गये रोलैंड गैरोस के आखिरी महिला मैच में महिला वर्ग के फाइनल में मुकाबले में सारा इरानी और जैस्मीन पाओलिनी की जोड़ी कजाकिस्तान की अन्ना डैनिलिना और सर्बियाई अलेक्जेंड्रा क्रुनिक की जोड़ी को हराकर महिला युगल का खिताब जीता।
दूसरी वरीयता प्राप्त सारा इरानी और पाओलिनी (Errani and Paolini) की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की अन्ना डैनिलिना और एलेक्जेंड्रा क्रुनिक की गैर-वरीयता प्राप्त सर्बिया की जोड़ी को दो घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 2-6, 6-1 से हराकर महिला युगल खिताब अपने नाम किया। यह इरानी का अपने करियर का छठा ग्रैंड स्लैम महिला युगल खिताब और दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब है।
वही पुरुष युगल वर्ग में शनिवार रात खेले गये मुकाबले में मार्सेल ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। पाँचवीं वरीयता प्राप्त ग्रैनोलर्स और होरासियो जेबालोस की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रिटेन के सैलिसबरी और नील स्कूप्स्की की जोड़ी को 6-0, 6-7(5), 7-5 से हराकर रोलांड गैरोस का खिताब जीता। मैच के बाद जेबालोस ने कहा, “यह एक अनोखी खुशी है। जब से मैं बच्चा था, मैंने रोलांड गैरोस जीतने का सपना देखा था और आज हमने कई मौकों के बाद आखिरकार इसे हासिल कर लिया।”



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 08 , 2025, 08:05 PM