Film OG: पवन कल्याण ने ‘ओजी’ की शूटिंग पूरी की!

Sun, Jun 08 , 2025, 06:42 PM

Source : Uni India

मुंबई। पावर स्टार पवन कल्याण (Power Star Pawan Kalyan) ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ओजी’ की शूटिंग पूरी कर ली है। प्रोडक्शन हाउस डीवीवी एंटरटेनमेंट ने यह ज़बरदस्त अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा गया है,“गंभीरा के लिए पैकअप… रिलीज़ के लिए तैयार हो जाइए… 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।

सुझीत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओजी’ (film OG) एक हाई-वोल्टेज सिनेमा धमाका होने वाली है, जिसमें पावर स्टार पवन कल्याण निभा रहे हैं सबकी चर्चा में छाए किरदार ‘गंभीर’ की भूमिका। इस फिल्म में इमरान हाशमी, प्रियांका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रिया रेड्डी जैसे दमदार सितारे भी अहम रोल्स में नज़र आएंगे, और म्यूज़िक का जादू रच रहे हैं जबरदस्त एस थमन। आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डीवीवी एंटरटेनमेंट (DVV Entertainment) के बैनर तले दानय्या गरु और कल्याण दासरी ने फिल्म ओजी को प्रोड्यूस किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups