नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने शतरंज का सातवां खिताब किया अपने नाम!  डी गुकेश 14.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर

Sat, Jun 07 , 2025, 04:06 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

स्टवान्गर। नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन (Grandmaster Magnus Carlsen) ने नॉर्वे शतरंज का सातवां खिताब (Norway Chess title) जीत लिया है। वहीं अन्ना मुजीचुक ने महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट नॉर्वे शतरंज 2025 (tournament Norway Chess 2025) के राउंड 10 अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना से हारने के बाद डी गुकेश 14.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गुकेश की हार (Gukesh's defeat) का मैग्नस कार्लसन को फायदा हुआ। उन्होंने 10वें राउंड में भारत के ही अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ मुख्य बाजी ड्रॉ कराकर 16 अंकों के साथ खिताब अपने नाम किया। 

फैबियानो कारूआना 15.5 अंकों के साथ दूसरे तथा अर्जुन एरिगैसी 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। विश्व नंबर वन मैग्नस कार्लसन को अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ काले मोहरों से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। दबाव के बावजूद कार्लसन ने कुशलता के साथ खेलते हुए बचाव किया और बाजी पलटने में सफल रहे। फैबियानो कारुआना ने आक्रामक खेल में विश्व चैंपियन डोमाराजू गुकेश को हराया। जीत ने कारुआना को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया, जबकि गुकेश अंतिम स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गए। 

आखिरी में हिकारू नाकामुरा और वेई यी के बीच का खेल एक शांत ड्रॉ में समाप्त हुआ। वेई यी ने आर्मगेडन गेम में जीत हासिल की। यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने नॉर्वे शतरंज महिला 2025 का खिताब अपने नाम किया। अंतिम दौर के मुकाबले में अन्ना मुजीचुक ने भारत की आर. वैशाली से आर्मागेडन टाई-ब्रेक में हारने के बावजूद 16.5 अंकों के साथ खिताब जीता। हमवतन कोनेरू हम्पी 15 अंक के साथ टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रहीं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups