मुंबई। प्रिमियम प्लास्ट लिमिटेड (NSE – PREMIUM), जो उच्च गुणवत्ता वाले, सटीक प्लास्टिक घटकों के लिए जाना जाता है और विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देता है, ने FY25 के लिए अपना लेखा-परीक्षित वित्तीय प्रदर्शन (audited financial performance) जारी किया है।
प्रमुख वित्तीय झलकियाँ:
FY25
कुल आय: 57.25 करोड़, सालाना वृद्धि 22.57%
EBITDA: 12.40 करोड़, सालाना वृद्धि 20.81%
EBITDA मार्जिन: 21.67%
शुद्ध मुनाफा:6.45 करोड़, सालाना वृद्धि 35.13%
शुद्ध मुनाफा मार्जिन: 11.27%, 105 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि
EPS: 3.38 (IPO के बाद की 19.10 करोड़ की पूंजी पर आधारित)
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री चेतन दवे ने कहा, हम FY25 में ₹50 करोड़ का महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार करने की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। यह हमारी कोर बिज़नेस की ताकत और ग्राहकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है। हमारा नया कदम – शीट मेटल निर्माण – हमारे विकास के अगले चरण की शुरुआत है। यह न केवल हमारी आंतरिक आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि हमें नए औद्योगिक क्षेत्रों में भी स्थापित करेगा। हमारा फोकस सतत और विविधित विकास की दिशा में बना रहेगा।”
प्रमुख संचालनात्मक हाइलाइट्स:
प्रिमियम प्लास्ट लिमिटेड शीट मेटल निर्माण में प्रवेश:
औद्योगिक उपयोग के लिए शीट मेटल निर्माण की शुरुआत
उद्देश्य:
आंतरिक घटकों की ज़रूरत को पूरा करना (कैप्टिव खपत)
औद्योगिक निर्माण के नए क्षेत्र में प्रवेश
सुविधा अपडेट:
इसके लिए एक नया किराए का परिसर लिया गया
उत्पादन 27 जनवरी 2025 से शुरू
शीट मेटल क्या है?
उद्योग प्रक्रियाओं से निर्मित पतली, सपाट धातु की चादरें
सामान्य धातुएं: एल्युमिनियम, पीतल, तांबा, स्टील, टिन, निकल
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 07 , 2025, 12:41 PM