IPL 2025 RCB: IPL 2025 का सीजन विराट कोहली (Virat Kohli) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों के लिए ऐतिहासिक रहा। ट्रॉफी के लिए 17 साल का इंतजार आखिरकार तब खत्म हुआ जब RCB ने फाइनल में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को हराकर अपना पहला खिताब जीता। इस गौरवपूर्ण पल में विराट कोहली की भूमिका न केवल ऑन-फील्ड प्रदर्शन (on-field performance) के लिहाज से बल्कि कमाई के लिहाज से भी काफी अहम रही। विराट कोहली को इस बार IPL में 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था लेकिन सीजन खत्म होने तक उन्होंने 27 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली, आइए जानते हैं कैसे?
सैलरी, मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से हुई मोटी कमाई
कोहली ने IPL के इस सीजन में कुल 27.40 करोड़ रुपये कमाए। RCB ने उन्हें 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो उनकी बेस फीस थी। इसके अलावा कोहली ने इस सीजन में कुल 15 मैच खेले, जिसमें 13 लीग स्टेज, 1 क्वालीफायर और फाइनल मैच शामिल थे। एक मैच की फीस 7.5 लाख रुपये के हिसाब से उन्हें 1.12 करोड़ रुपये मिले। आईपीएल की पुरस्कार राशि का 30 फीसदी खिलाड़ियों में बांटा जाता है। कुल 22 खिलाड़ियों की टीम में कोहली का हिस्सा करीब 27 लाख रुपये था। इसके साथ ही कोहली ने ब्रांड एंडोर्समेंट से 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त कमाए। इस तरह कोहली ने आईपीएल 2025 से करीब 27 करोड़ 40 लाख रुपये कमाए।
आईपीएल 2025 में कोहली का प्रदर्शन
विराट कोहली ने कमाई के मामले में ही नहीं बल्कि प्रदर्शन के मामले में भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन 15 मैचों में 54.75 की औसत और करीब 147 की स्ट्राइक रेट से कुल 657 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 अर्धशतक निकले। फाइनल मैच में भी कोहली ने टीम के लिए सर्वाधिक 43 रन बनाकर जीत में योगदान दिया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 06 , 2025, 04:27 PM