मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से 'अक्षरा' बनकर घर-घर में मशहूर हुईं हिना खान (Hina Khan)। पिछले कुछ दिनों से वह अपने कैंसर के चलते चर्चा में हैं। लेकिन अब अचानक एक्ट्रेस ने सबको बड़ा झटका दिया है। हिना खान ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून को अपने फैंस को शादी की खबर देकर हैरान कर दिया। हिना खान ने अपने सभी फैंस को चौंका दिया है।
उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी रचाई और फैंस ने फोटो शेयर कर ये खुशखबरी दी। तो फैंस के लिए ये बड़ा सुखद झटका है।
हिना खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल (boyfriend Rocky Jaiswal) से शादी रचा ली है। वो भी सीक्रेट कोर्ट मैरिज। इस शादी के बारे में किसी को कोई भनक तक नहीं थी।
लेकिन जब तस्वीरें सामने आईं तो खूब चर्चा हुई और हर जगह तस्वीरें वायरल होने लगीं।
आज जब हिना बीमारी से जूझ रही हैं तो रॉकी उनके साथ एक अटल साथी की तरह खड़े हैं उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई नाज़ुक ओपल ग्रीन साड़ी पहनी है।
पिंक ब्लाउज़ और सिर पर मैचिंग पिंक दुपट्टा। रॉकी और हिना एक दूसरे को प्यार से देखते हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों के हाथ एक दूसरे के हाथों में, आँखों में आँखें... और चेहरे पर मुस्कान है।
इन तस्वीरों ने हज़ारों फैन्स का दिल जीत लिया है। फैन्स इंस्टाग्राम पर उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 05 , 2025, 04:38 PM