Property Investment : पत्नी और बेटी के नाम पर जमीन और मकान खरीदने के क्या फायदे हैं? पढ़ें पूरी जानकारी विस्तार से

Thu, Jun 05 , 2025, 03:55 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : गांव से शहर आने वाले हर व्यक्ति का एक सपना होता है। अपना एक घर। हालांकि, दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे प्लॉट और मकानों की कीमतें (prices of plots and houses) आम नागरिक की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। ऐसे में सरकार द्वारा महिला के नाम पर संपत्ति खरीदने पर मिलने वाली रियायतों के कारण कई परिवार इस विकल्प को चुन रहे हैं।

महिलाओं के नाम पर खरीददारी
महिला सशक्तिकरण (women empowerment) को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसमें महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसलिए, लोग प्लॉट या मकान खरीदते समय अपनी पत्नी, मां या बेटी के नाम पर मकान खरीदने के लिए इच्छुक हैं।

स्टांप ड्यूटी में विशेष छूट
घर या जमीन खरीदते समय आम नागरिकों को स्टांप ड्यूटी देनी पड़ती है, जो घर की कीमत के आधार पर लाखों में होती है। हालांकि, कई राज्यों में अगर प्रॉपर्टी महिला के नाम पर खरीदी जाती है तो स्टांप ड्यूटी में 1 से 2 फीसदी की छूट दी जाती है। इससे एक ही ट्रांजेक्शन में लाखों रुपये की बचत हो सकती है।

होम लोन पर कम ब्याज दरें
महिला के नाम पर घर खरीदने से होम लोन मिलने के मामले में कई फायदे मिलते हैं। देश में कई बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को कम ब्याज दरों पर लोन देती हैं। कुछ मामलों में यह छूट 0.10% से 0.25% तक होती है, जो लंबे समय में बड़ा अंतर पैदा करती है। महिला के नाम पर प्रॉपर्टी होने से उसका वित्तीय आत्मविश्वास बढ़ता है और उसके भविष्य की सुरक्षा भी मजबूत होती है। अपने नाम पर प्रॉपर्टी होने से परिवार में निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती है और समाज में उनकी स्थिति भी मजबूत होती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups