Swapna Shastra: सपने में इस जानवर को देख डरिये मत; बेहद शुभ होता है इनका, मिलते हैं कई शुभ संकेत!

Thu, Jun 05 , 2025, 10:00 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Meaning of lion in dream: हर व्यक्ति सोते समय सपने देखता है. कभी व्यक्ति को अच्छे सपने आते हैं तो कभी बुरे, डरावने सपने आते हैं. सपने जीवन से जुड़े कई संकेत देते हैं. स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपने के पीछे व्यक्ति के जीवन के लिए कोई न कोई संकेत छिपा होता है. कुछ सपनों का बहुत गहरा, रहस्यमय अर्थ होता है.

कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति सपने में जानवर देख लेता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में जानवर देखना भी आपके आने वाले जीवन के लिए शुभ या अशुभ संकेत होता है. ऐसे में अगर आपको सपने में शेर दिखाई दे तो आइए जानते हैं ये क्या संकेत है.

शक्ति बढ़ने के संकेत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शेर देखना शुभ माना जाता है. शेर को जंगल का राजा कहा जाता है. अगर कोई व्यक्ति सपने में शेर देखता है तो ये इस बात का संकेत है कि व्यक्ति की शक्ति में बहुत वृद्धि होने वाली है. उसे कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद मिल सकता है. 

शत्रुओं पर विजय के संकेत
शेर को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में शेर देखता है तो यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि व्यक्ति को अपने शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

प्रेम संबंधों में सफलता के संकेत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सपने में शेर या शेरनी का जोड़ा देखता है तो यह सपना सुखी वैवाहिक जीवन का संकेत है। इतना ही नहीं, सपने में शेर और शेरनी का जोड़ा देखना प्रेम संबंधों में सफलता का भी संकेत देता है।

नौकरी में बदलाव के संकेत
वहीं अगर किसी को सपने में शेर की परछाई दिखाई दे तो इसका मतलब है कि उसकी नौकरी में जल्द ही बदलाव आने वाला है। इतना ही नहीं, सपने में शेर की परछाई देखना विवाह प्रस्ताव के संकेत भी देता है।

समस्याओं से आसानी से निपटें
ज्योतिष की 12 राशियों में से सिंह राशि भी एक है। सिंह राशि के लोगों के लिए सपने में शेर देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि उनके जीवन में ज्योतिषीय ऊर्जा बढ़ रही है। साथ ही आने वाले दिनों में सिंह राशि के लोगों को कठिन से कठिन समस्याओं का सामना करना भी आसान लगेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups