How to clean stomach naturally at home: पेट साफ करना हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद जरूरी है. अगर पेट साफ न हो तो हमें पेट से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जैसे- कब्ज, अपच, गैस आदि. इतना ही नहीं, इसका शरीर की ऊर्जा पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है.
लेकिन अगर आप सही उपाय और देखभाल करेंगे तो पेट साफ करने में जरूर मदद मिलेगी. इसके लिए आइए जानते हैं एक सरल और आसान उपाय, जिससे आपके पेट के कोने-कोने में मौजूद गंदगी आसानी से शरीर से बाहर निकल जाएगी. आखिर किस चीज से पेट साफ होगा? यह ज्यादातर लोगों का सवाल होता है. क्योंकि पेट साफ न होने की वजह से कई लोग परेशान रहते हैं. इसका असर दिनभर की सभी शारीरिक गतिविधियों पर पड़ता है. क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं? आइए जानते हैं आंतों में जमी गंदगी को बाहर निकालने का आसान घरेलू उपाय..
क्या दही और गुड़ का मिश्रण फायदेमंद होगा?
दही: दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और कब्ज की समस्या दूर रहती है। दही शरीर में अच्छे बैक्टीरिया के निर्माण में मदद करता है, जो पेट साफ करने के लिए बहुत जरूरी है।
गुड़: गुड़ एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और पाचन प्रक्रिया को तेज करता है।
दही और गुड़ का इस्तेमाल कैसे करें?
एक कटोरी ताजा दही, एक से दो चम्मच गुड़ (कद्दूकस किया हुआ गुड़)
विधि:
दही में गुड़ को अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण का सेवन खाली पेट या कुछ खाने के बाद करें।
दही-गुड़ का सेवन करने का सही समय:
इस मिश्रण का सेवन नियमित रूप से सुबह खाली पेट या रात के खाने के बाद करें।
दही और गुड़ के फायदे
1. दही-गुड़ कब्ज से निजात दिलाता है।
2. पाचन क्रिया दुरुस्त और मजबूत बनती है। यह भोजन को पचाने में मदद करता है।
3. शरीर में मौजूद विषैले तत्व शरीर से बाहर निकल जाते हैं। पेट और लिवर दोनों अंग साफ हो जाते हैं।
4. गुड़ शरीर को ऊर्जा देता है और दही ठंडक देता है।
पेट साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
खूब पानी पीने से भी पेट साफ होगा। डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। नियमित व्यायाम करें। डाइट में खट्टे फल शामिल करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 05 , 2025, 10:30 AM